डुमरी उपचुनाव: I.N.D.I.A की बेबी देवी और NDA की यशोदा देवी ने नामांकन पर्चा भरा, दोनों पार्टी के ये नेता रहे मौजूद

गिरिडीह: डुमरी विधानसभा उपचुनाव नामांकन का अंतिम दिन गहमा-गहमी से भरा रहा. यहां इस सीट के लिए झामुमो की प्रत्याशी के तौर पर सूबे की मंत्री बेबी देवी ने तो आजसू के प्रत्याशी के तौर पर यशोदा देवी ने नाम नामांकन पर्चा दाखिल किया. दोनों प्रत्याशी पैदल ही डुमरी अनुमंडल कार्यालय पहुंची. यहां निर्वाचन पदाधिकारी, 33-डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सह अनुमण्डल पदाधिकारी मो सहजाद परवेज के समक्ष पर्चा दाखिल किया।

I.N.D.I.A के नेताओं संग थी बेबी देवी

पर्चा दाखिल करने के दौरान I.N.D.I.A के नेता के साथ बेबी देवी अनुमंडल कार्यालय पहुंची. इस दौरान झामुमो विधायक सुदिव्य कुमार, मथुरा महतो, सरफराज अहमद, भाकपा माले विधायक विनोद सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव समेत कई नेता साथ में थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एनडीए नेता संग थीं यशोदा देवी

दूसरी तरफ आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के साथ एनडीए के कई नेता मौजूद रहे. इस दौरान आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, विधायक लम्बोदर महतो, भाजपा नेता रविन्द्र राय, विधायक रणधीर सिंह, नारायण दास, भाजपा नेता निर्भय शाहबादी, प्रदीप साहू, आजसू नेता संजय साव समेत कई नेता मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close