डुमरी उपचुनाव : जीत की मुराद मांगने बेबी देवी पहुंची काको मठ, 17 को भरेगी अपना पर्चा

बोकारो जिले के डुमरी विधानसभा में 5 सितंबर को होने वाले उपचुनाव से पहले झारखंड की मद्य निषेध मंत्री बेबी देवी ने कतरास के कांको मठ जाकर बाबा से आशीर्वाद लिया. दिवंगत शिक्षा एवं मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी डुमरी विधानसभा से उपचुनाव लड़ेंगी।

जगरनाथ महतो के निधन के बाद हेमंत सोरेन सरकार के मंत्रिमंडल में बेबी देवी को शामिल किया गया और उन्हें मद्य निषेध मंत्री बनाया. अब वहां उपचुनाव होने जा रहा है. निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख तय कर दी है. इस उपचुनाव को लोकसभा और झारखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2024 का सेमीफाइल माना जा रहा है. कांको मठ में बाबा से आशीर्वाद लेने के बाद बेबी देवी वहां से चलीं गयीं. उन्होंने सिर्फ यही कहा कि वह बाबा से आशीर्वाद लेने के लिए आयीं थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि स्व. जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार यहां पहुंची है। इस संबंध में पंडित मोहन झा ने बताया कि उनके पास काफी समय से स्व. जगरनाथ महतो का आना जाना लगा रहा था। जिसको लेकर आशीर्वाद लेने बेबी देवी पहुंची थी। मंत्री के साथ काफी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close