डूमरी उपचुनाव : आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू, 17 अगस्त को JMM प्रत्याशी बेबी देवी करेंगी नामांकन

बोकारो: डुमरी विधानसभा के उपचुनाव (dumri – by election) की प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। चुनाव में शामिल होने को इच्छुक प्रत्याशी आज से नामांकन करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 17 अगस्त है। उम्मीदवारों की ओर से दाखिल नामांकन पत्रों की जांच 18 अगस्त को होगी। वैसे उम्मीदवार जो चुनाव नहीं लड़ना चाहेंगे वे 21 अगस्त को अपना नाम वापस ले सकेंगे। उपचुनाव के लिए वोटिंग 5 सितंबर को होगी। मर्तों की गिनती 8 सितंबर को होगी। 10 सितंबर तक चुनाव की सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

भाजपा ने अभी नहीं दिया है प्रत्याशी

डूमरी उपचुनाव के लिए भाजपा ने अभी तक अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। चर्चा है कि पिछले चुनाव परिणाम आधार पर आजसू अपनी दावेदार पेश कर सकती है। आजसू ऐसा इसलिए करना चाह रहा है क्योंकि साल 2019 के चुनाव आजसू दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। जबकि भाजपा तीसरे नंबर पर थी। हालांकि यह भी है कि आजसू और भाजपा के बीच वोटों का अंतर महज 827 ही रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

17 अगस्त को JMM प्रत्याशी बेबी देवी करेंगी नामांकन

इस उपचुनाव के लिए जेएमएम की ओर से प्रत्याशी पहले की घोषित कर दिया गया है। दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी (baby Devi) चुनाव लड़ेंगी। वे 17 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगी। उनके नामांकन में सीएम हेमंत सोरेन सहित कई बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि अभी यह पुख्ता नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close