भूकंप: दिल्ली-NCR में भूकंप के झटके… रिएक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.4

नयी दिल्ली: देर शाम आये भूकंप के झटके से दिल्ली के लोग दहशत में आ गये। ये झटके दिल्ली-एनसीआर में शनिवार शाम 7.57 बजे लोगों ने महसूस किये। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 रही। लोगों ने इसे करीब 5 सेकंड तक महसूस किया गया।

इसका केंद्र नेपाल था। इससे पहले मंगलवार को भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र भी नेपाल में था।इससे पहले उत्तराखंड में भी शनिवार शाम 4 बजकर 25 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 थी। भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। जानकारी के मुताबिक नेपाल में मंगलवार देर रात 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके झटके दिल्ली, यूपी समेत उत्तर भारत के 5 राज्यों में महसूस किए गए थे। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में भूकंप 9 नवंबर रात 1 बजकर 57 मिनट पर आया। इसका केंद्र नेपाल के ही मनिपुर में जमीन से 10 किमी नीचे था। यहां दोती जिले में घर गिरने से 6 लोगों की जान चली गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close