चीला का स्वाद बढ़ाने का आसान तरीका! चावल के आटे में मिलाएं बस ये 3 चीजें, स्वाद होगा लाजवाब…पूरी रेसिपी पढ़ें और करें ट्राई

An easy way to enhance the flavor of your cheela! Just mix these three ingredients with rice flour and it will taste amazing... Read the full recipe and try it.

अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो Rice Flour Cheela एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल हल्का और आसानी से पचने वाला है बल्कि कम तेल में बनने के कारण सेहत के लिए भी फायदेमंद है। बेसन और मूंग दाल से बने चीले तो आमतौर पर लोग खाते हैं, लेकिन चावल के आटे का चीला स्वाद और पोषण दोनों में अलग ट्विस्ट देता है।

चावल के आटे का चीला बनाने की सामग्री

  • चावल का आटा – 1 कप

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • दही – 2 बड़े चम्मच

  • बारीक कटी हरी सब्जियां (प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, गाजर) – 1 कप

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)

  • अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच

  • नमक – स्वादानुसार

  • लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

  • हल्दी – ¼ छोटा चम्मच

  • पानी – आवश्यकतानुसार

  • तेल – सेंकने के लिए

विधि

सबसे पहले एक बर्तन में चावल का आटा लें और उसमें दही मिलाकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि इसमें गाठें न रहें। अब इसमें सब्जियां, अदरक, हरी मिर्च, धनिया और मसाले डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसे 10–15 मिनट ढककर रख दें ताकि स्वाद और बेहतर हो जाए।

अब नॉन-स्टिक तवा गरम करें और हल्का तेल लगाकर बैटर फैलाएं। इसे गोल आकार दें और ढककर 2–3 मिनट पकाएं। फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेंक लें।

Related Articles

close