ED Raid: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी के ठिकानों पर ED का छापा….. रांची समेत 18 ठिकानों पर कार्रवाई जारी

रांची। बिहार-झारखंड में ताबड़तोड़ छापेमारी चल रही है। बिहार में आरजेडी के कई नेता के ठिकानों पर ईडी की रेड पड़ी है, तो वहीं ईडी ने आज सुबह रांची में प्रेम प्रकाश उर्फ पीपी के ऑफिस सहित रांची के 12 और झारखंड के कुल 18 जगहों पर छापेमारी कर रही है। जो अब तक प्रारंभिक जानकारी आयी है, उसके मुताबिक रांची के अरगोड़ा चौक के समीप वसुंधरा अपार्टमेंट के 8वें तल्ले पर भी ईडी की टीम पहुंची है। यहां प्रेम प्रकाश के दफ्तर में छापेमारी की जा रही है। आज सुबह से रांची के 12 जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है. इसी कड़ी में सीएम हेमंत सोरेन के सीए के यहां भी छापेमारी की जा रही है. उनका नाम सीए जे. जयपुरियार है.

इसके अलावा ओल्ड एजी कॉलोनी स्थित हॉली एंजल स्कूल भी ईडी की रडार में है। छापेमारी के दौरान सीआरपीएफ जवानों की तैनाती की गयी है। खबर यह भी है कि सीएम हेमंत सोरेन के सीए जे जयपुरियार के घर पर भी ईडी छापेमारी कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि इससे पहले ईडी ने बीते 25 मई को प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित ऑफिस और वसुंधरा अपार्टमेंट में छापेमारी की थी। छापेमारी के क्रम में प्रेम प्रकाश के वसुंधरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर – 802 में ईडी अधिकारियों को काफी कीमती सामान का पता लगा था। अधिकारियों को पूछताछ के क्रम में बड़ी रकम के लेन-देन की जानकारी भी मिली थी. जिसके बाद ईडी ने प्रेम प्रकाश से कई दिनों तक पूछताछ की थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close