शिक्षा विभाग न्यूज : झारखंड शिक्षा विभाग का बड़ा प्रशासनिक फैसला, 15 शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार

Education Department News: Major administrative decision by the Jharkhand Education Department; 15 education officials assigned additional charges.

रांची: झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। स्थानांतरण और पदस्थापन के कारण रिक्त हुए पदों पर वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए 15 शिक्षा अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विभाग के अनुसार, जिन पदों पर नियमित पदस्थापना नहीं हो सकी है, वहां कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले अधिकारी झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम-87 के तहत संबंधित कार्यालय के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (DDO) के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन 15 अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

• अजय टोपनो, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, अनगड़ा (रांची) को अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, रांची का अतिरिक्त प्रभार।

• दीप्ति कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, खूंटी को अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, खूंटी का अतिरिक्त प्रभार।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• विनय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, गिरिडीह को अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, गिरिडीह का अतिरिक्त प्रभार।

• अभय कुमार शील, जिला शिक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ को अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, रामगढ़ का अतिरिक्त प्रभार।

• नयन कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, साहिबगंज को अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, साहिबगंज का अतिरिक्त प्रभार।

• चार्ल्स हेंब्रम, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जामताड़ा को अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, जामताड़ा का अतिरिक्त प्रभार।

• सुझाता जूही रानी, जिला शिक्षा अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम को अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी, धालभूम (जमशेदपुर) का अतिरिक्त प्रभार।

• रकीब अंसारी, क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, बेड़ो (रांची) को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, रांची का अतिरिक्त प्रभार।

• नूर आलम खां, जिला शिक्षा अधीक्षक, गुमला को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, पालकोट (गुमला) का अतिरिक्त प्रभार।

• सरिता कुमारी, प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), कोडरमा को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, कोडरमा का अतिरिक्त प्रभार।

• अजय कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, कोडरमा को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, जयनगर (कोडरमा) का अतिरिक्त प्रभार।

• ऋषिकेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, लातेहार को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, गारू (लातेहार) का अतिरिक्त प्रभार।

• प्रिंस कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, चक्रधरपुर एवं मनोहरपुर का अतिरिक्त प्रभार।

• दीपक कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक, गोड्डा को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, महगामा (गोड्डा) का अतिरिक्त प्रभार।

• उर्मिला हांसदा, जिला शिक्षा अधीक्षक, साहिबगंज को क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी, बरहेट (साहिबगंज) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

 

DDO की जिम्मेदारी भी निभाएंगे अधिकारी

विभागीय आदेश के मुताबिक, अतिरिक्त प्रभार प्राप्त करने वाले सभी अधिकारी संबंधित कार्यालयों के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (Drawing and Disbursing Officer – DDO) के रूप में भी कार्य करेंगे। यानी वे वित्तीय और प्रशासनिक कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। यह व्यवस्था झारखंड कोषागार संहिता, 2016 के नियम-87 के तहत लागू की गई है।

 

प्रशासनिक कार्यों में नहीं आएगी रुकावट

शिक्षा विभाग का मानना है कि स्थानांतरण के बाद रिक्त पदों के कारण शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य प्रभावित न हों, इसलिए यह अंतरिम व्यवस्था की गई है। इससे जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर शिक्षा विभाग के दैनिक कार्य, वित्तीय स्वीकृतियां और प्रशासनिक निर्णय समय पर लिए जा सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close