हिमाचल में चुनाव तारीखों का हुआ एलान: कब वोटिंग- कब नतीजे, जाने पूरी डिटेल….

नई दिल्ली: हिमाचल विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव की तारीख का एलान कर दिया। 68 विधासनभा सीट वाले हिमाचल प्रदेश में अभी भाजपा सत्ता में है। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

राज्य की सभी 68 सीटों पर 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। वही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। हिमाचल में 17 अक्टूबर से चुनाव की अधिसूचना जारी होगी। 25 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 27 अक्टूबर को स्क्रूटनी होगी। 29 अक्टूबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। वहीं 80 साल से ऊपर के लोग अपने घर से ही वोटिंग कर सकेंगे। सभी मतदान केंद्रों को ग्राउंड फ्लोर पर ही बनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

55 लाख मतदाता डालेंगे वोट

चुनाव आयोग ने बताया कि 55 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें लगभग 1.86 लाख वोटर पहली बार मतदान करेंगे। 80 साल से ज्यादा उम्र के वोटर्स की संख्या 1.22 लाख है। इस उम्र के मतदाता घर से ही वोट कर सकेंगे।

नामांकन तक जुड़ सकेंगे नए मतदाता- चुनाव आयोग

चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नामांकन तक नए मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते हैं। राजीव कुमार ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाना ही लक्ष्य है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2017 में भाजपा ने जीती 44 सीटें

साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज कर सरकार बनाई थी। कांग्रेस के खाते में केवल 21 सीटें गई थीं। दो प्रत्याशी निर्दलीय जीतकर विधानसभा पहुंचे थे जबकि एक विधायक वाम दल से हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close