झारखंड में 1 मई से महंगी हो जाएगी बिजली बिल, जानिए कितना करना पड़ेगा भुगतान?

Electricity bill will become expensive in Jharkhand from May 1, know how much you will have to pay?

झारखंड के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल, राज्य में 30 अप्रैल से नए बिजली टैरिफ की घोषणा कर दी जाएगी. जिसके बाद 1 मई से बिजली की दर 1 रुपये प्रति यूनिट बढा दा जाएगी.

नए टैरिफ का ड्रॉफ्ट तैयार

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बता दें कि झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है. लगभग नये टैरिफ का ड्रॉफ्ट पूरा कर लिया गया है.

बताया जा रहा है कि आयोग हर हाल में नए टैरिफ को 30 अप्रैल तक घोषित कर देना चाहता है, ताकि एक मई से इसे राज्य में लागू कर दिया जा सके.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

JBVNL भी टैरिफ बढ़ाने का कर रहा इंतजार

इधर, जेबीवीएनएल भी नये टैरिफ का इंतजार कर रहा है. बीते वर्ष जेबीवीएनएल टैरिफ में बढ़ोतरी नहीं कर सकी थी.. जेबीवीएनएल ने झारखंड के घरेलू उपभोक्ता की बिजली दर में प्रति यूनिट दो रुपये बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि हालिया समय में शहरी क्षेत्र और घरेलू उपभोक्ता की बिजली दर 6.65 रुपये प्रति यूनिट है, जिसे 8.65 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया गया है. वहीं फिक्सड चार्ज भी 100 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 200 रुपये प्रतिमाह करने का प्रस्ताव दिया गया था.

Related Articles

close