8 माह से नहीं मिला है तेजस्वी परियोजना के कर्मियों को मानदेय…. सांसद बीडी राम से मिला कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल

पलामू । हुसैनाबाद प्रखंड के तेजस्विनी परियोजना में कार्यरत कर्मीयों को 8 माह से मानदेय नहीं मिलने से भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। परियोजना के पदाधिकारी से अपने स्तर से कई बार कर्मियों ने मानदेय की मांग की, बावजूद इसके उन कर्मियों का भुगतान नहीं किया गया। विवश हो कर पलामू सांसद बीडी राम को कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा।
सांसद द्वारा कर्मियों के मांग पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए प्रोजेक्ट के विस्तार बढ़ाने, साथ ही सांसद ने लोकसभा में अवाज उठाने का आश्वाशन दिया। जिसमें कार्मिकों ने हर्ष व्यक्त किया। कोऑर्डिनेटर हितेश चौबे, अमन कुमार, संजीत सिंह, अभिमन्यु, आनंद, शमशाद, विकास, आदि उपस्थित थे। मालूम हो की वर्षो से ये कर्मी परियोजना में कार्यरत थे। अल्प मानदेय पर कार्यरत ये कर्मी विगत 8 माह से तंगहाली से गुजर रहे थे। सांसद के सकारात्मक रुख से आशा की उम्मीद जगी है।










