झारखंड : साहब की ‘काली कमाई’ का अंत…साहेबगंज के नए MO नंदन कुमार घूस लेते गिरफ्तार…नोट गिनते ही पहुंची ACB

Jharkhand: The end of Saheb's 'black money'... Sahebganj's new MO Nandan Kumar arrested while taking bribe... ACB arrives as he counts notes

साहेबगंज। साहेबगंज एसीबी कार्रवाई के तहत बरहरवा प्रखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एमओ नंदन कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। सूत्रों के मुताबिक, नंदन कुमार की नियुक्ति महज दो महीने पहले JSSC-CGL के माध्यम से हुई थी और यह उनकी पहली पोस्टिंग थी। इतनी जल्दी घूस लेने का मामला सामने आने से विभाग और स्थानीय लोग चौंक गए हैं।

जानकारी के अनुसार, लगातार अवैध वसूली की शिकायतें एसीबी तक पहुंच रही थीं। शिकायतों में बताया गया कि नंदन कुमार समय-समय पर लोगों से पैसे वसूलते थे। इसी शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई और शिकायतकर्ता के जरिए 40 हजार रुपये लेकर अधिकारी के पास भेजे। जैसे ही पैसे उनके हाथ लगे, एसीबी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान नंदन कुमार सादे कपड़ों में थे ताकि किसी को शक न हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तारी के बाद नंदन कुमार को दुमका एसीबी कार्यालय ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ जारी है। बरहरवा में इस घटना से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोग साहेबगंज एसीबी कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ सरकारी कर्मचारी नाराजगी जता रहे हैं। वहीं, डीलरों में राहत की भावना है कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close