EXIT POLL: 5 राज्यों में किसकी बनेगी सरकार, कहीं BJP का दबदबा, तो कहीं CONGESS को बढ़त, सभी EXIT poll देखिए एक ही जगह पर

नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को लेकर एग्जिट पोल आ चुके हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश के एग्जिट पोल अनुमान के मुताबिक सत्ता के लिए कांटे की टक्कर होने का अनुमान है। गौरतलब है कि मिजोरम में 7 नवंबर, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान कराए गए। Amar Ujala Mobile App और amarujala.com पर सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल और सियासी अपडेट्स एक ही जगह पढ़ें।

छत्तीसगढ़ में कड़ा मुक़ाबला

एबीपी न्यूज़-सी वोटर एग्ज़िट पोल में छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस में कांटे की टक्कर दिखाई जा रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां बीजेपी को 36 से 48 के बीच, कांग्रेस को 41 से 53 के बीच और अन्य पार्टियों को 0 से 4 सीटों पर जीत मिलने का अंदाज़ा दिखाया गया है.

न्यूज़ 24 और टुडे चाणक्य के अनुसार प्रदेश में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिलने का अनुमान है. इस एग्ज़िट पोल के अनुसार यहां बीजेपी को 25 से 41, कांग्रेस को 49 से 65 और दूसरों को 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया पोल के अनुसार बीजेपी को 36-46, कांग्रेस को 40-50 और दूसरों को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है.

इंडिया टीवी के एग्ज़िट पोल के अनुसार यहां कांग्रेस को 46-56, बीजेपी को 30-40 और दूसरी पार्टियों को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

टाइम्स नाउ ईटीजी के सर्वे में यहां कांग्रेस को 48 से 56, बीजेपी को 32 से 40 और अन्य को 2 से चार सीटें मिल सकती हैं.

छत्तीसगढ़ विधानसभा में 90 सीटें हैं और यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की दरकार रहती है.

मध्य प्रदेश में BJP को बढ़त

मध्य प्रदेश विधानसभा में 230 सीटें हैं. यहां अभी बीजेपी की सरकार है और शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री हैं.

ज़्यादातर एग्ज़िट पोल्स यहां बीजेपी को सबसे ज़्यादा सीटें मिलने का अनुमान लगा रहे हैं.

2018 के चुनावों में यहां कांग्रेस ने 114 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि बीजेपी को 109 सीटें मिली थीं. पहले कांग्रेस की सरकार बनी थी, लेकिन बाद में नाटकीय ढंग से बीजेपी सत्ता में आ गई थी.

एबीपी न्यूज़-सी वोटर एग्ज़िट पोल के अनुसार बीजेपी को 88 से 112, कांग्रेस को 113 से 137 और अन्य पार्टियों को 2 से 8 सीटें मिलने का अनुमान है.

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, यहां बीजेपी को 140 से 162, कांग्रेस को 68 से 90 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अन्य पार्टियों को 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है.

न्यूज़ 24 और टुडेज़ चाणक्य के मुताबिक़, बीजेपी को 139 से 163 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 62 से 86 सीटें मिल सकती हैं. अन्य को 1 से 9 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है.

इंडिया टीवी के एग्ज़िट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 140 से 159, कांग्रेस को 70 से 89 और अन्य पार्टियों को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है.

टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्ज़िट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी को 105 से 117, कांग्रेस को 109 से 125 और अन्य पार्टियों को 1 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है.

राजस्थान में BJP और काँग्रेस में कड़ा मुकाबला

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस राजस्थान में हर बार सरकार बदलने के रिवाज को बदलना चाहती है.

पिछले चुनाव में कांग्रेस को 199 सीटों में से 100 और बीजेपी को 73 पर जीत मिली थी.

एबीपी न्यूज़-सी वोटर एग्ज़िट पोल में बीजेपी का पलड़ा भारी दिखा रहा है. इसके अनुसार बीजेपी को 194 से 114, कांग्रेस को 71 से 91 और अन्य पार्टियों को 9 से 19 सीटें मिलने का अनुमान है.

न्यूज़ 24- टुडे चाणक्य एग्ज़िट पोल के अनुसार बीजेपी को 77 से 101, कांग्रेस को 89 से 113 और अन्य पार्टियों को 2 से 16 सीटें मिलने का अनुमान है.

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के पोल के मुताबिक़, राजस्थान में बीजेपी को 80 से 100, कांग्रेस को 86 से 106, और अन्य को 9 से 18 सीटें मिल सकती हैं.

इंडिया टीवी के एग्ज़िट पोल में कांग्रेस को 94 से 104, बीजेपी को 80 से 90 और अन्य को 14 से 18 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं.

टाइम्स नाउ ईटीजी के एग्ज़िट पोल में कांग्रेस को 56 से 72 सीटें, बीजेपी को 108 से 128 सीटें और अन्य को 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया ।

तेलंगाना में भी मुकाबला काफी कड़ा

एबीपी न्यूज़-सी वोटर एग्ज़िट पोल के अनुसार बीआरएस को 38 से 54, कांग्रेस को 49 से 65, बीजेपी को 5 से 13 और दूसरी पार्टियों को 5 से 9 सीटें मिल सकती हैं.

न्यूज़ 24 टुडे चाणक्य के एग्ज़िट पोल में भी कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया है. यहां बीआरएस को 24 से 42 बीजेपी को 2 से 12, कांग्रेस को 62 से 80 और अन्य पार्टियों को 5 से 11 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है.

इंडिया टीवी के एग्ज़िट पोल के अनुसार, तेलंगाना की 119 सीटों में से बीआरएस को 31-47, कांग्रेस को 63 से 79, बीजेपी को 2 से 4 और एआईएमआईएम को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं.

टाइम्स नाउ ईटीजी के पोल में अनुमान लगाया गया है कि यहां कांग्रेस को 60 से 70 सीटें मिल सकती हैं, बीआरएस को 37 से 45, बीजेपी को 6 से 8 और एआईएमआईएम को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं.

Related Articles

close