झोलाछाप डॉक्टर की करतूत : इलाज के बहाने नशे की इंजेक्शन लगाकर नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म

गुमला : डॉक्टरों का धरती में भगवान का दूसरा रूप कहा जाता है। लोग भरोसा करते हैं कि डॉक्टर उन्हें नई जिंदगी देंगे लेकिन झारखंड के गुमला में जो हुआ उसने इस पेशे को शर्मसार किया है। दरअसल, एक डॉक्टर ने नशे का इंजेक्शन लगाकर नाबालिग का रेप किया। मामला गुमला जिले के घाघरा थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव का है जहां झोलाछाप डॉक्टर मंगलदेव लकड़ा उर्फ मंगलदेव उरांव ने इलाज कराने आई नाबालिग को नशे का इंजेक्शन दिया और उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

नाबालिग लड़की अपने माता-पिता के साथ घाघरा थाने आई। बताया कि जब वह बड़काडीह गांव में इलाज कर एक डॉक्टर के पास गई थी तब डॉक्टर के द्वारा इलाज बहाने उसे नशे का इंजेक्शन देकर उसके साथ दुष्कर्म गया। नशे में रहने के कारण युवती अपने परिजनों को नहीं बता पाई लेकिन घर वापस आने के बाद जब वह बोलने की स्थिति में आई तो उसने घटना के संबंध में अपने परिजनों को सारी बात बता दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त मंगल देव लकड़ा को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close