झारखंड : दुमका में नदी किनारे मिली महिला की लाश…परिजनों ने दुष्कर्म और हत्या का लगाया आरोप

Jharkhand: Body of a woman found on the river bank in Dumka... relatives accuse of rape and murder

दुमका जिला में काठीकुंड थाना क्षेत्र में एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली है। बताया जा रहा है कि महिला रविवार दोपहर नदी में स्नान करने गई थी। इसके बाद वह नहीं लौटी। सोमवार को उसका शव मिला। शव को देख आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया है और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई है। मृतक महिला के चार बच्चे हैं। वह मजदूरी करती थी। हर रोज की काम कर घर लौटने पर दोपहर बाद वह नहाने के लिये नदी गयी थी।

रविवार देर शाम होने के बाद भी मां के घर नहीं लौटने पर उसकी बेटी ने नदी जाकर अपनी मां की खोजबीन की। लेकिन मां का कुछ पता नहीं चला। वहां उसके द्वारा धोए गए कपड़े पड़े थे, जिन्हें लेकर वह घर चली गई। जब पिता देर शाम घर लौटे तो बच्चों ने सारी बात बतायी। महिला के पति ने तुरंत गांव वालों को सारी बात बताई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों द्वारा रात के बारह बजे तक नदी के आसपास और बगल के कुछ गांव तक उसकी खोजबीन की लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चलाय़ सोमवार को फिर परिजन और ग्रामीण दोबारा खोजबीन में जुट गये। इसी क्रम में काठीकुंड थाना क्षेत्र की नदी किनारे झाड़ियों के बीच अर्धनग्नावस्था में महिला के शव को ग्रामीणों ने देखा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close