महिला कॉन्स्टेबल ने ऑन ड्यूटी की खुदकुशी : सुसाइड नोट में मेजर पर लगाया ये आरोप, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

समस्तीपुर: पुलिस की डायल 112 की महिला कॉन्स्टेबल ने कंट्रोल रूम में बुधवार को सुसाइड कर लिया है। 28 साल की अर्चना का शव कंट्रोल रूम में ही फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने बताया कि जिस वक्त उसने सुसाइड किया कंट्रोल रूम में कोई नहीं था।

मौके से पुलिस को दो पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। जिसमें अर्चना ने अपने पति जो समस्तीपुर जिला पुलिस में सिपाही है। उसके निलंबन पर सवाल उठाए हैं। साथ ही विभाग की ओर से सरकारी क्वार्टर खाली करने को लेकर बनाए जा रहे दबाव का जिक्र है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अर्चना के पति सुमन (34) समस्तीपुर जिला पुलिस में सिपाही के पद पर हैं। पिछले दो महीनों से वह काम में लापरवाही के कारण निलंबित हैं। इस बीच सुमन पर सरकारी क्वार्टर खाली करने को लेकर भी दबाव बनाया जा रहा था। इन दोनों बातों को लेकर अर्चना डिप्रेशन में थी ।

दूसरे सिपाही को अलॉट था क्वार्टर

बता दें कि दोनों को जो क्वार्टर अलॉट किया गया था, उसमें पहले से दूसरे सिपाही का ताला लगा था । अर्चना के पति सुमन क्वार्टर का ताला तोड़कर घर में रह रहे थे। इसी बात को लेकर उसे निलंबित कर दिया गया। साथ ही क्वार्टर खाली करने के लिए भी कहा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला सिपाही के तीन बच्चे हैं। घटना की सूचना पर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय के अलावा मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार और एसपी विनय तिवारी भी सदर अस्पताल पहुंचे। सदर डीएसपी ने बताया कि महिला सिपाही ने फंदे से लटकर सुसाइड कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close