होटल में महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या, कमरे में बिखरा मिला सिंदूर नग्न अवस्था में खून से सना शव

ब्रेकिंग न्यूज : बिहार की राजधानी पटना में दिन दहाड़े होटल में एक 22 वर्षीय महिला सिपाही की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची खून से लथपथ शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद इलाके में हड़कप मच गया. मृतका की पहचना महिला सिपाही शोभा कुमारी के तौर हुई है, जो जहानाबाद की रहने वाली थी.
यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के स्टेशन के पास एक निजी होटल का है. महिला सिपाही को गोली होटल के कमरा नंबर 303 में मारी गई. जानकारी के मुताबिक वो शुक्रवार सुबह एक युवक के साथ आई थी, जो उसका पति बताया जा रहा है. पुलिस होटल में लगे CCTV की जांच में है. युवक का नाम गजेंद्र बताया जा रहा है. बाजार से खरीददारी कर दोनों शुक्रवार सुबह होटल के कमरे में पहुंचे थे. वहीं घटना के बाद से ही युवक फरार बचाया जा रहा है.
महिला के सिर में गोली मारी गई है। उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। कमरे में खून और सिंदूर बिखरा हुआ था। कॉन्स्टेबल का नाम शोभा (30) है। वह भागलपुर जिला पुलिस की कॉन्स्टेबल थी। वह चार दिन पहले नवरात्रि की ड्यूटी के लिए पटना आई थी।
शोभा कुमारी अरवल की रहने वाली है। उसने गजेंद्र से पांच साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों का एक बच्चा भी है।
डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि गजेन्द्र कुमार ने कल ही होटल में रूम लिया था। महिला सुबह आई थी। हत्या के बाद से गजेंद्र कुमार फरार है।
कमरा खुला होने पर वेटर को हुआ शक
वहीं होटल के संचालक राजीव रंजन और आशीष रंजन ने बताया कि गुरुवार की शाम शोभा नाम की महिला अपने पति गजेंद्र कुमार के साथ आई थी। दोनों यहां ठहरे थे। सुबह पति नाश्ता लाने की बात कहकर कमरे से निकला था, लेकिन वेटर जब कमरे की तरफ गया तो महिला की लाश पड़ी थी।
सीसीटीवी से पहचान, पति ने बुक कराया था कमरा
होटल का सीसीटीवी निकाल कर पुलिस को दिया गया है। इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने शोभा के पति गजेंद्र की पहचान कर ली। अभी वह फरार है। सिटी एसपी सेंट्रल वैभव शर्मा मुताबिक शोभा कुमारी भागलपुर जिला बल के 2022 बैच की सिपाही है, जो पटना में दुर्गा पूजा को लेकर 16 अक्टूबर को पटना सिटी ड्यूटी पर आई थी। शोभा का पति गजेंद्र जहानाबाद में कोचिंग चलता है। उसने कल शाम को मीनाक्षी होटल में कमरा बुक कराया था। घटना के बाद जाते सीसीटीवी फुटेज में वह जाता दिखा। पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।












