ब्रेकिंग : घर में लगी भयंकर आग, एक ही परिवार के चार लोगों की हुई मौत, छह की स्थिति गंभीर, छह दमकल ने पाया आग पर काबू..

मुजफ्फरपुर । घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी है. जबकि, छह लोग घायल हुए हैं. घटना में दो लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. वहीं, घायलों में पांच बच्चे हैं. सभी का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है. सोमवार देर रात हुए हादसे के वक्त पूरा परिवार सो रहा था. घटना सदर थाना क्षेत्र की सुस्ता पंचायत में रहने वाले नरेश राम के घर में लगी है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार के लोग इधर-उधर भागने लगे, मगर बच्चे फंस गए. जिससे उनकी मौत हो गयी.

छह दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

घटना के संबंध में बताया की आगलगी के बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की,साथ ही में पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही, SDM, DSP टाउन, सहित कई थानों के पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इसके साथ ही, मदद के लिए छह दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया. इसके बाद, घायलों को रेस्क्यू करके अस्पताल भेज दिया गया. जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आग कैसे लगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है. घरवालों ने बताया कि नरेश दिल्ली में रहता है और मजदूरी का काम करता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिवार के सदस्य मुकेश राम ने बताया कि पूरा परिवार सो रहा था. तभी आग लग गयी. सभी ने पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी. मगर, तब तक देर हो गयी. हमलोग चारो तरफ से आग में घिर गए थे. और हादसा हो गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close