FIFA WOMEN’S WORLD CUP 2022: झारखंड की बेटी अष्टम करेगी भारतीय फुटबॉल टीम की कप्तानी..

गुमला FIFA विश्व कप 2022 अंडर-17 झारखंड के लिए सम्मान समाचार लेकर आया है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम की घोषणा हो चुकी है, जिसमें झारखंड के गुमला जिले की विशुनपुर प्रखंड के बनारी गोरारा टोली की रहने वाली झारखंड की बेटी अष्टम उरांव को राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इसको लेकर न सिर्फ परिजन बल्कि पूरे विशनपुर प्रखंड में खुशी की लहर है। राष्ट्रीय टीम के कप्तान अष्टम उरांव के पिता हीरालाल उरांव ने कहा कि आज मुझे अपनी बेटी पर गर्व है उन्होंने पूरे दुनिया में अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे झारखंड का नाम रोशन किया।

पिता ने कहा अत्यंत गौरव का क्षण

अष्टम उरांव के पिता ने बताया कि गरीबी के कारण किसी प्रकार वह अपने बच्चों को शिक्षा दिया। लगन और मेहनत के बल पर उसने ये मुकाम पाया। विशुनपुर जैसे जगह में खेल की कोई सुविधा नहीं होने के बावजूद वह आज भारतीय महिला टीम की कप्तान बन गई है। इससे मुझे काफी गर्व महसूस हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मां ने कहा गरीबी से पाल पोस कर बड़ा किया

अष्टम उरांव की मां तारा देवी ने बताया कि अष्टम शुरू से ही जुझारू लड़की रही है।वह जिस काम को ठान लेती है पूरे मन के साथ करती है। यही वजह है कि आज वह इस मुकाम पर पहुंच पाई है। उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी बच्चों को माड़ भात खिला कर परवरिश की है। बच्ची ने अपनी मेहनत और लगन से मुकाम हासिल किया।

झारखंड राज्य के लिए गर्व की बात हेमंत सोरेन

अष्टम उरांव को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने कहा कि आज अष्टम उरांव का कप्तान बनना विशुनपुर सहित पूरे झारखंड राज के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में झारखंड का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। क्रिकेट की दुनिया में झारखंड के महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में कई विश्वकप दिलाई वहीं अब विशुनपुर की बेटी अष्टम उरांव महिला अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल टीम की कप्तान बनकर वर्ल्ड कप जीतकर लाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close