राशन में गड़बड़ी करने वाले डीलर पर होगी FIR, एवम आंगनवाड़ी सेविका-सहायिका की नियुक्ति करने का DC ने दिया सख्त निर्देश

धनबाद । उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण विभाग की संचालित विभिन्न योजनाओं समेत अन्य पर बिंदुवार समीक्षा की। उपायुक्त ने प्रखंडवार सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत अब तक प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य लाभुक किशोरी समृद्धि योजना से नहीं छूटे। कन्यादान योजना अंतर्गत कहा की अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। वही सेविका सहायिका के रिक्त पड़े स्थान पर नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाते हुए जल्द से जल्द नियुक्ति सुनिश्चित करने को निर्देशित किया गया।

आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि अनाज वितरण में किसी प्रकार की गड़बड़ी को जिला प्रशासन बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने राशन वितरण में अनियमितता बरतने, राशन का वितरण नहीं करने तथा अनाज का गबन करने वाले डीलरों पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।
ड्रग इंस्पेक्टर की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिले के सभी 256 पंचायत में औषधि वित्तीय प्रतिष्ठान को स्थापित करने का निर्देश दिया। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि 130 पंचायत से औषधि विक्रय प्रतिष्ठान के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसमें से 78 पंचायत को लाइसेंस निर्गत किया गया है। शेष पंचायतों में औषधी विक्रय प्रतिष्ठान स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।











