शादी समारोह में गैस सिलेंडर में लगी आग : दो महिला की जिंदा जलकर मौत, एक अन्य की हालत गंभीर

आगरा। से एक दर्दनाक खबर आ रही है। आगरा में सिकंदरा क्षेत्र की सुंदरवन कालोनी के एक घर में लग्न समारोह से पहले भीषण दुर्घटना हो गई। एक खाली मकान में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। हलवाई के साथ काम करने आईं दो महिलाएं जिंदा जल गईं, जबकि एक युवक गंभीर हालत में हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों ने किसी तरह सिलेंडर की आग बुझाई। दुर्घटना से शादी वाले घर में चीख पुकार मच गई।

सुंदरवन कालोनी निवासी मदन कुमार के बेटे का रविवार को लग्न समारोह था। सुबह से ही घर में तैयारियां चल रही हैं। पड़ोस के खाली मकान में हलवाई काम कर रहे थे। दोपहर 12.30 बजे अचानक सिलेंडर से गैस लीकेज होने पर आग लग गई। पास में बैठीं नगला बूढ़ी निवासी शीला और लीला आग की चपेट में आ गईं। हलवाई कैलाशी भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। किसी तरह पानी और रेत डालकर सिलेंडर में लगी आग बुझाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अस्पताल ले जाने से पहले हो गई मौत

शीला और लीला आग से जल गईं। अस्पताल ले जाने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई। कैलाशी को स्थानीय लोगों और पुलिस ने एक निजी हास्पिटल में भर्ती करा दिया है। इंस्पेक्टर सिकंदरा आनंद कुमार शाही ने बताया कि सिलेंडर में लीकेज से आग लग गई थी। इसकी चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत हो गई है। दोनों हलवाई के साथ पूड़ी बेलने के लिए आई थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close