धनबाद में गोलीबारी : BCCL कोल डंप क्षेत्र में दो गुटों के बीच झड़प, गोलीबारी और जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस छावनी बना इलाका

धनबाद। धनबाद में एक बार फिर गोलीबारी की खबर है। ये गोलाबारी बीसीसीएल के कोल डंप क्षेत्र में हुई है। जानकारी के मुताबिक गैंगवार में गोलीबारी हुई है। घटना बीसीसीएल एरिया 9 के बस्ताकोला लोडिंग पॉइंट की बतायी जा रही है। गोली चलने की घटना के साथ-साथ पथराव की भी खबर है। इस घटना में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक बीसीसीएल एरिया 9 के बस्ताकोला लोडिंग पॉइंट के कोलडंप एरिया में ट्रक लोडिंग को लेकर दो गुटों की भिड़ंत हुई है। विवाद बढ़ने के बाद गोलीबारी भी हुई है। पुलिस को मौके पर 7 खोखा मिला है। हालांकि पुलिस मौके पर जमी हुई है और घटना को नियंत्रण में बता रही है। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मौके पर लोडिंग का काम शुरू कराया गयाहै।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चार दिन पहले भी कतरास में हुआ था विवाद
झारखंड के धनबाद (Dhanbad) जिले के कतरास में शुक्रवार को ई-रिक्शा की बैटरी का चार्जर चोरी होने के बाद छाताबाद केलूडीह खटाल में दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प हो गया था। वहीं इस झड़प के बाद पूरे इलाके में धारा 144 लागू करना पड़ा था। गुरुवार की रात लगभग 11.20 बजे जनार्दन यादव के ई-रिक्शा की बैटरी चार्जर चोरी हो गई. वहीं चोरी की घटना पास के परमानंद की राशन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोगों का चेहरा दिखाई दिया. इसको लेकर शुक्रवार की सुबह लगभग 10 बजे शमशाद उर्फ बबलू अंसारी की कैलुडीह स्थित राशन की दुकान में जाकर एक युवक से जनार्दन के लोग पूछताछ कर रहे थे. इसी बीच दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और मारपीट खूनी झड़प में बद गया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close