पहले गैंगरप… फिर मर्डर से उबला बंगाल… रेप आरोपी की एनकाउंटर में मौत, जानिए कैसे हुई थी 12 वर्षीय बच्ची के साथ जघन्य घटना

West Bengal Rape and Murder case: बरुईपुर में कथित सेक्सुअल असॉल्ट और मर्डर केस में एक नया मोड़ आया है. मुख्य आरोपियों में से एक प्रभास मंडल की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे मंगलवार देर रात घटना के रिकंस्ट्रक्शन के लिए क्राइम सीन पर ले जाया गया था. वहां, उसने बरुईपुर के सूर्यपुर इलाके से भागने की कोशिश की, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने फायरिंग की.

कैसे हुई घटना…

मालूम हो कि बरुईपुर में 12 साल की लड़की के साथ गैंगरेप और मर्डर की घटना से पूरे राज्य में बहुत गुस्सा चरम पर है. जांच के सिलसिले में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था, और प्रभास मंडल मुख्य आरोपियों में से एक था. पुलिस ने कहा कि जांच के हिस्से के तौर पर घटना को फिर से बनाने के लिए और जांच पड़ताल के लिए उसे मौके पर ले जाया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अचानक कस्टडी से भागने की कोशिश की. हालांकि हालात को काबू में करने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन वह नहीं रुका, जिससे पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी. गोली लगने के बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

क्यों गुस्से में था पूरा राज्य

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के बारूईपुर में 12 साल की लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. रविवार सुबह एक तालाब से उसका शव बरामद होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया था. इस घटना के बाद इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी. लोगों में इस घटना को लेकर रोष देखा गया. बाद में इस अपराध में शामिल होने के संदेह में भीड़ की गई पिटाई से एक युवक की मौत हो गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दक्षिण 24 परगना के बारूईपुर में 12 साल की लड़की का कथित रूप से यौन उत्पीड़न उसके बाद हत्या का मामला सामने आया है. रविवार सुबह एक स्थानीय तालाब से उसका शव बरामद किया गया. इस घटना के बाद इलाके में स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई. लड़की के परिवार और स्थानीय निवासियों ने शव को सड़क पर रखकर घटना का कड़ा विरोध किया.

रिपोर्ट के अनुसार, इस अपराध में शामिल होने के संदेह में भीड़ द्वारा की गई पिटाई के बाद इंद्रजीत तांती (26) नाम के एक युवक की मौत हो गई. इस दौरान पुलिस पर हमले और पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने के भी आरोप लगे हैं. पुलिस ने नाबालिग के यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

मिली जानकारी के अनुसार लड़की शनिवार शाम करीब 4 बजे दुकान जाने के लिए घर से निकली थी. लेकिन, जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी, तो उसके परिवार ने आस-पास उसकी तलाश शुरू कर दी. पड़ोसियों ने भी तलाश में मदद की. दुकान सहित कई जगहों पर देखा जहां उसे जाना था. पूरी रात ढूंढने के बाद भी जब वह कहीं नहीं मिली, तो परिवार ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई.

दहशत में स्थानीय लोग

रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने इलाके के एक तालाब में शव देखा. यह खबर फैलते ही वहां भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस के आने से पहले ही लोगों ने शव को तालाब से बाहर निकाल लिया. इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने शव को सड़क पर रखकर रास्ता जाम कर दिया. टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई.

इलाके के चार युवकों पर आरोप लगा कि उन्होंने लड़की को अगवा किया, उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और फिर उसकी हत्या करके शव को तालाब में फेंक दिया. स्थानीय लोगों के अनुसार, इस घटना में शामिल होने के संदेह में इंद्रजीत तांती नाम के एक युवक की भीड़ ने पीट-पीटकर जख्मी कर दिया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close