अकेली लड़की देख जबरन किया Kiss, तो होंठ को दांत से काटकर कर दिया अलग… पैकेट में ले गई पुलिस, छेड़छाड़ कर रहे युवक को महिला ने दी खौफनाक सजा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में लड़की की इज्जत पर हाथ डालना एक युवक को भारी पड़ गया। रेप की कोशिश कर रहे दरिंदे का होंठ लड़की ने अपने दांतों से काटकर अलग कर दिया। फिलहाल घायल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।

बताया गया कि थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार को काली नदी के किनारे जंगल में काम कर रही थी।आरोप है कि इसी दौरान लावड़ निवासी एक युवक वहां पहुंच गया और महिला को बदनीयती से दबोच लिया। आरोप है कि युवक ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और उसे जबरन किस करने की कोशिश की। महिला साहस दिखाते हुए उससे भिड़ गई और अपने दांतों से युवक का होंठ काट लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

बताया कि पुलिस ने युवक का होंठ पैकेट में रखकर सील किया और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना प्रभारी संजय कुमार शर्मा ने बताया कि युवक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहित सैनी निवासी लावण बताया है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close