पूर्व CM का ट्विटर और फेसबुक हुआ हैक…..पूर्व मुख्यमंत्री ने लोगों से की है ये अपील….

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का ट्विटर और फेसबुक अकाउंट हैक हो गयाह । रघुवर दास ने हैक होने पर आग्रह किया है कि अकाउंट से मांगी जा रही किसी प्रकार की सूचना शेयर ना करें। वहीं, दोनों अकाउंट को जल्द ही रिस्टोर करने का प्रयास किया जा रहा है। टि्वटर पर पिछले आठ घंटे से कोई इनफॉरमेशन नहीं है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का ट्विटर और फेसबुक अकाउंट रविवार की दोपहर में ही हैक कर लिया गया। खुद इसकी पुष्टि टीम रघुवर ने की है। मामले में ट्विटर व फेसबुक को ऑनलाइन कंप्लेन कर अकाउंट को फिर से रिस्टोर करने के लिए आग्रह किया गया है। पिछले आठ घंटे से पूर्व सीएम रघुवर दास का ट्विटर अकाउंट अनएक्टिव है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आठ घंटे पूर्व उन्होंने राधा अष्टमी पर सभी को बधाई ओर शुभकामनाएं दी. वहीं, नौ घंटे पूर्व उन्होंने शिव शिष्य परिवार के संस्थापक हरिंद्रानंद जी के निधन पर शोक प्रकट किया था। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि महादेव दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। साथ ही उनके परिजनों एवं अनुयायियों के प्रति संवेदना प्रकट किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close