झारखंड : गोड्डा में ग्रामीण विकास की सौगात…महागामा में ₹1.89 करोड़ की 26 योजनाओं का शिलान्यास

Jharkhand: Gift of rural development in Godda... Foundation stone of 26 schemes worth ₹1.89 crore laid in Mahagama

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने बीते रविवार को गोड्डा जिले के महागामा नगर पंचायत क्षेत्र के अलग अलग वार्डों में 26 विकास योजनाओं का नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया।

बता दें कि योजनाओं की कुल राशि 1.89 करोड़ रुपये है, इस विकास कार्य में पीसीसी सड़क, आरसीसी कवर नाला, स्लैब युक्त ईंट नाली और पेवर ब्लॉक शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत रामशुल हाउस से सत्संग भवन तक, वहीं गजाधर सिंह हाउस, बजरंगबली मंदिर रोड, बसुआ ईदगाह सहित कई जगहों में योजनाओं की आधारशिला रखी। वही विधानसभा के स्थानीय ग्रामीणों द्वारा मंत्री का फूल-मालाओ से स्वागत किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि महागामा मेरी कर्मभूमि है। और इस आधार पर यहाँ के लोगों को बेहतर सुविधाएं देना मेरी प्राथमिकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close