झारखंड : मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार लड़के डूबे…एक का शव बरामद…तीन की तलाश जारी

Jharkhand: Four boys who went to bathe in Mayurakshi river drowned...body of one recovered...search for three continues

दुमका में बड़ा हादसा

झारखंड के दुमका जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। जामा थाना क्षेत्र के बापूपुर के पास मयूराक्षी नदी में नहाने गए चार लड़के डूब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है।

एक का शव बरामद, तीन लापता

जानकारी के अनुसार, चारों लड़के गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे घूमने निकले थे। इसी दौरान वे नदी में नहाने उतर गए और हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने तलाशी अभियान शुरू किया। गोताखोरों ने एक लड़के का शव बरामद कर लिया है, जिसकी पहचान बांधपाड़ा निवासी कृष्णा सिंह के रूप में हुई है। वहीं, बाकी तीन लड़कों की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लापता लड़कों की पहचान

पुलिस ने बताया कि जिन तीन लड़कों का अब तक पता नहीं चला है, उनमें दो का नाम आर्यन और एक का नाम कृष है। ये सभी बांधपाड़ा के ही रहने वाले हैं। गुरुवार शाम को ही पुलिस को नदी किनारे से लड़कों के कपड़े और मोबाइल बरामद हुए थे। इसके बाद शुक्रवार सुबह से गोताखोर लगातार खोजबीन कर रहे हैं।

तलाशी अभियान जारी

पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार नदी में तलाशी अभियान चला रहे हैं। ग्रामीण भी मौके पर मौजूद हैं और हर संभव मदद कर रहे हैं। फिलहाल, तीन लापता लड़कों की तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close