झारखण्ड : गरुड़ आई हॉस्पिटल में लगाया गया निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा का शिविर

रांची जिले के पुंदाग स्थिति गरुड़ आई हॉस्पिटल में निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा का शिविर लगाया गया. इस शिविर में सैकड़ों मरीजनों ने निःशुल्क अपना इलाज करवाया.

बता दें कि शनिवार को गरुड़ आई हॉस्पिटल, पुंदाग में जरूरतमंदों के लिए निःशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस शिविर में सैकड़ों लोगों ने अपनी आंखों और दांतों की जांच व उपचार कर शिविर का लाभ उठाया. शिविर में  विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की सभी समस्याओं का समाधान किया और आवश्यक परामर्श भी दिया.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

“शिविर का संकल्प है जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क उपचार मिले”

गरुड़ आई हॉस्पिटल के को-फाउंडर और डायरेक्टर अमित कुमार ने कहा, “हमारा उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है. यह शिविर इसी संकल्प का हिस्सा है, जिससे जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क उपचार मिल सके.”

डॉ मीनाक्षी ने क्या कहा?

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी सिंह ने बताया कि शिविर में दांतों की सभी समस्याओं का समाधान किया गया, साथ ही दंत स्वच्छता, उपचार और परामर्श की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने कहा, “हम लोगों को दंत स्वास्थ्य के प्रति अधिक जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि वे अपने दांतों की सही देखभाल कर सकें.”

मालूम हो कि गरुड़ आई हॉस्पिटल समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और इस तरह के चिकित्सा शिविरों के माध्यम से अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक अपनी सेवाएं पहुंचाने का निरंतर प्रयास कर रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close