निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन … अनुभवी चिकित्सकों से परामर्श लेने पहुंचे दूर दराज से लोग

कोडरमा झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर चंदवारा पश्चिमी सभागार में चंदवारा पश्चिमी के मुखिया संतोष कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में व जीवन सवेरा फाउंडेशन के सौजन्य से मुक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया । आयोजन की शुरुआत चंदवारा पश्चिमी के मुखिया व जीवन सवेरा फाउंडेशन के संस्थापक राजू भाटिया तथा उप मुखिया बसंती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर इस शिविर का शुभारंभ किया गया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में हजारीबाग व कोडरमा से आए अनुभवी डॉक्टर राकेश रोशन ,डॉ आरके सिंह, डॉ अनुपमा, डॉ अजय कुमार ,डॉ विशाल कुमार, व अन्य सहयोगियों के साथ आए थे। स्वस्थ कर्मियों ने जांच करवाने आए रोगियों के ब्लड शुगर बीपी अन्य शारीरिक जांच मुफ्त में करवाया।
इसके अलावा महिलाओं और लड़कियों के लिए स्त्री चिकित्सक के द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया गया। जहां सैनिटाइजर और पेड़ का वितरण किया गया । इस मौके पर जीवन सवेरा फाउंडेशन के डायरेक्टर उदय चंद्र किशोर व सरवर आजाद खान ,शंकर पांडे ,कुंदन कुमार, संदीप कुमार बंटी, कुमार शंभू, पासवान महेश पंडित, नंदू शर्मा, विनोद साहू, प्रदीप पंडित, पप्पू मोदी, मुकेश राही एवम अन्य उपस्थित थे।













