महिला से गैंगरेप: सब्जी खरीदने निकली तीन बच्चों की मां से 6 लोगों ने की दरिंदगी

पटना: राजधानी के शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी 25 वर्षीया विवाहिता के साथ मनेर के छितनावा पुल के समीप शनिवार की रात छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सब्जी खरीदने बाजार गई महिला को पहचान का एक युवक गुमराह कर बधार में ले गया। वहां, महिला को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बाद में उसने और उसके दोस्तों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। इसके बाद शाहपुर व मनेर पुलिस की टीम ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सरोज कुमार, गोलू कुमार, सोनू कुमार और सत्येन्द्र कुमार के रूप में हुई है। दो आरोपित अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। सभी आरोपित छोटे-मोटे काम करते हैं।

जानकारी के मुताबिक दाउदपुर इलाके की रहनेवाली महिला शनिवार की देर शाम करीब सात बजे सब्जी लेने छितनावां पुल स्थित बाजार गई थी। वह तीन बच्चों की मां है और पति मजदूरी करता है। बताया जाता है कि बाजार में उसका परिचित सरोज मिला। वह बातचीत के बहाने बहलाकर महिला को बाजार के बाहर बधार में ले गया। वहां पहले से उसके पांच साथी मौजूद थे। महिला ने पुलिस को बताया कि सरोज उसे जबरन एक कपड़ा सुंघाया जिससे वह बेहोशी की हालत में चली गई। इसके बाद छह लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपित फरार हो गए। होश में आने पर महिला ने पाया कि उसके साथ ज्यादती की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात 11 बजे पुलिस का बताया

मुख्य सड़क पर आने के बाद रात करीब 11 बजे घटना के बारे में शाहपुर थाना के डायल-112 को बताया। पुलिस पीड़िता को शाहपुर थाना लेकर आई। छानबीन में पता चला कि जिस जगह पर घटना हुई है। वह मनेर थाना क्षेत्र में पड़ता है। लेकिन पीड़िता और आरोपित शाहपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। इसलिए वहां की पुलिस ने महिला का ब्यान दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपित सरोज सहित चार अन्य को गिरफ्तार कर उन्हें मनेर पुलिस के हवाले कर दिया। एएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि घटनास्थल मनेर होने के कारण मनेर थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल दो आरोपित फरार हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close