गढ़वा : जंगल में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव, जांच में जुटी पुलिस

गढ़वा : जिला में बरडीहा थाना क्षेत्र के सुखनदी जंगल से 50 वर्षीय अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला। जिसकी पहचान सुखनदी गांव निवासी चंद्रदेव यादव के पुत्र अशोक यादव के रूप में की गई।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अशोक यादव देर शाम अपने घर से गुस्से में निकले हुए थे। वहीं रात में अशोक यादव को घरवाले एवं ग्रामीणों के द्वारा खोजबीन भी किया गया था। इधर सुबह कुछ लोगों ने मृतक के घर से पश्चिम दिशा की ओर जंगल में पेड़ से लटका हुआ शव देखा। उसके बाद परिजनों को सूचना दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उक्त मामले की सूचना मिलते ही बरडीहा थाना के एसआई पंकज कुमार सिंदुरिया घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया।पुलिस उक्त मामले की जांच हर दृष्टिकोन से करने में जुट गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close