Garhwa News: स्कूल में छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, प्रधानाध्यापक पर POCSO एक्ट के तहत FIR, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

गढ़वा के केतार थाना क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत पर POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज, वीडियो वायरल होने के बाद जांच जारी।

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। केतार थाना क्षेत्र के एक मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि प्रधानाध्यापक ने छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ अनुचित व्यवहार किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं अब हेडमास्टर पर गिरफ्तारीकी तैयारी है।

स्कूल के कमरे में आपत्तिजनक हरकत, वीडियो हुआ वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना करीब एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। बताया जाता है कि विद्यालय के एक कमरे में प्रधानाध्यापक छात्रा के साथ आपत्तिजनक हरकत कर रहे थे। इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों की शिकायत पर POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

पीड़ित छात्रा के परिजनों ने केतार थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ POCSO एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मच गया है। जिला शिक्षा अधीक्षक (DSE) ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। विभागीय अधिकारियों की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।शिक्षा विभाग का कहना है कि यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो आरोपी प्रधानाध्यापक के खिलाफ विभागीय स्तर पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

SDPO ने क्या कहा?

केतार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) ने बताया कि छात्रा के परिजनों के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस साक्ष्य जुटाने और संबंधित लोगों से पूछताछ करने में लगी है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।विद्यालय जैसे संवेदनशील स्थान पर छात्रा के साथ कथित अश्लील हरकत की घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस और शिक्षा विभाग दोनों स्तरों पर मामले की जांच जारी है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close