वास्तु से पाएं सुख-शांति : आर्थिक परेशानी और घरेलू कलेश के लिए अपनाएं ये उपाय

Get happiness and peace through Vastu: Adopt these remedies for financial problems and domestic disputes

वास्तु शास्त्र में कई ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करके हम अपने जिंदगी के परेशानियों को दूर कर सकते हैं। इन वास्तु नियमों का पालन करने से घर में खुशी बनी रहती है और आर्थिक तरक्की मिलती है। मोर पंख को बेहद शुभ माना जाता है और मोर पंख से किया गया कुछ उपाय आपकी किस्मत बदल सकता है।

घर में यहां रखें मोर पंख ( Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि घर के पूजा स्थल पर मोर पंख जरूर रखना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशियां बनी रहती हैं और कभी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। साथ ही इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी बढ़ता है, जो परिवार के लोगों की तरक्की के लिए सहायक है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नहीं होगी धन की कमी

मंदिर के साथ-साथ आप मोर पंख को अपने घर की तिजोरी में या फिर धन के स्थान पर भी रख सकते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को कभी भी धन की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता।

नकारात्मक ऊर्जा रहेगी दूर

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर में सुख और समृद्धि का प्रवेश हो, तो इसके लिए अपने घर के प्रवेश द्वार पर मोर पंख जरूर लगाएं। ऐसा करने से केवल सकारात्मक ऊर्जा का ही घर के अंदर प्रवेश होता है और नकारात्मक ऊर्जा आपसे कोसों दूर बनी रहती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन बातों का भी रखें ध्यान
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख को रखने के लिए घर की दक्षिण-पश्चिम और पूर्व दिशा सबसे बेहतर मानी गई है। इस बात का ध्यान रखें कि कभी किसी को मोर पंख उपहार के रूप में नहीं देना चाहिए। ऐसा करना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र में माना गया है कि जब आपको मोर पंख कहीं गिरा हुआ मिलता है, तो यह आपके भाग्य में वृद्धि का सूचक हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close