घाटसिला उपचुनाव 2025 : Ramdas Soren के पुत्र Somesh Soren पर मंत्री बनने की नजर, दीपावली से पहले राजनीतिक हलचल

Ghatsila by-election 2025: Ramdas Soren's son Somesh Soren eyeing ministerial position, political stir before Diwali

रांची: झारखंड की राजनीति में दीपावली से पहले घाटशिला उपचुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। पूर्व मंत्री और घाटशिला के झामुमो विधायक स्वर्गीय रामदास सोरेन के निधन के बाद उनके उत्तराधिकारी को लेकर चल रही अटकलों का अब जल्दी ही अंत होने वाला है। जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर से पहले बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा की संभावना है, जिसके साथ घाटशिला उपचुनाव की घोषणा भी की जा सकती है।

झामुमो का पुराना फार्मूला दोहराया जाएगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहले रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को मंत्री बनाएंगे, उसके बाद उन्हें उपचुनाव में उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारा जाएगा। यह रणनीति नई नहीं है; 2019 में हाजी हुसैन अंसारी के पुत्र को मंत्री बनाकर उपचुनाव में उतारा गया और 2023 में जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाकर डुमरी में विजयी कराया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजनीतिक हलकों में अब भाजपा की रणनीति पर भी नजरें टिकी हैं। चर्चा है कि पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पुत्र बाबूलाल सोरेन को मैदान में उतारेगी या नया चेहरा पेश करेगी। घाटशिला झामुमो का मजबूत गढ़ रहा है और रामदास सोरेन ने 2024 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार को हराकर जीत दर्ज की थी।

सोमेश सोरेन ने इस बारे में कहा, “दीपावली से पहले धमाका हो जाएगा। बस थोड़ा इंतजार करें, सब कुछ साफ हो जाएगा।” उपचुनाव की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन राजनीतिक हलचल और तैयारियां तेज हो चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close