प्रेमी के घर के बाहर प्रेमिका का धरना, तीन दिन भूखे प्यासे बैठी रही, पुलिस पहुंची, तो जानिये क्या हुआ…

बोकारो। प्रेमिका शादी की जिद को लेकर प्रेमी के घर पर धरने पर बैठ गयी। प्रेमी के घरवालों ने लड़की को भगाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन लड़की टस से मस नहीं हुई। तीन दिन तक भूखे प्यासे घर के बाहर धरने पर बैठी लड़की को समझाने के लिए पुलिस पहुंची और फिर किसी तरह से समझा बुझाकर लड़की का धरना खत्म कराया। पुलिस ने दो दिन का वक्त लड़का पक्ष को दिया है। थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों से बातचीत कर, मामले को सुलझाया।

पुलिस ने लड़का पक्ष को कहा है कि 2 दिनों के अंदर अगर युवक हैदराबाद से लौटकर युवती के साथ शादी के संबंध में कोई निर्णय लेगा, अगर ऐसा नहीं होता है तो पुलिस युवती के बयान के आधार पर कानूनी कार्रवाई करेगी। हालांकि दोनों पक्षों ने शादी कराने की बात कही है। कसमार प्रखंड के रानीटांड़ का मामला है। दरअसल 19 साल की लड़की का रघुनाथपुर के युवक चंदन के साथ प्रेम संबंध था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रेमी चंदन लड़की से बार-बार शादी की बात करता था, इसी चक्कर में वो लड़की की भी शादी नहीं होने देता था। इसी बीच युवक चंदन कमाने के लिए बाहर चला गया, तो प्रेमिका घबरा गयी और उसे लगने लगा कि कहीं चंदन की शादी का मन ना बदल जाये। इसी वजह से वो चंदन महतो के घर पहुंच गई। लड़की तीन दिनों तक बिना खाये-पीए वहां बैठी रही।

उसका साफ कहना था कि बिना शादी के वो नहीं जाएगी। तीन दिन बाद पुलिस को जानकारी मिलने पर वहं पहुंची। धरना देने वाली लड़की ने बताया कि उसका लड़के चंदन महतो के साथ दो साल से संबंध है। चंदन उससे शादी की बात कहता था। किसी दूसरे से शादी नहीं होने देता था। इसी बीच चंदन रोजगार की तलाश में हैदराबाद चला गया। लड़के के हैदराबाद जाने पर लड़की उसके घर पहुंची। धरना दे रही लड़की को सभी ने समझाया। काफी मशक्कत के बाद लड़की मानने को तैयार हुई। इसी बीच पुलिस ने लड़के के घरवालों को बुलाने को कहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close