Gold and Silver Rate : होलिका दहन पर सोने और चांदी की कीमतों में उछाल…जानें आज के ताजा रेट्स!

Gold and Silver Rate: Gold and silver prices rise on Holika Dahan... know today's latest rates!

Gold and Silver Rate 13th March 2025: होली से एक दिन पहले होलिका जलाई जाता है. इस बार भारत में 14 मार्च को होली पड़ रही है. ऐसे में 13 मार्च को होलिका जलाई जाएगी. होलिका के दिन सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है. सर्राफा बाजार में 13 मार्च को तेजी देखने को मिली है. गोल्ड और सिल्वर दोनों के रेट में तेजी देखने को मिली है. होली से पहले गोल्ड के रेट में तेजी आना यह दिखाता है कि लोग इसे पीली धातु को खरीदने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं. आइए जानते हैं कि आज यानी गुरुवार के दिन सोने और चांदी का क्या भाव है.

13 मार्च को कितने में बिक रहा है गोल्ड 

गुरुवार 13 मार्च 2025 को भारत में सोने के दाम महंगे हुए हैं. सोने प्रति ग्राम के हिसाब से एक रुपये महंगा हुआ है. प्रति 10 ग्राम के हिसाब से यह 10 रुपये महंगा हुआ है. जबकि प्रति 100 ग्राम के हिसाब से सोना 100 रुपये महंगा हुआ है. आज 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 80,660 रुपये में बिक रहा है. वहीं, 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 87,990 रुपये में बिक रहा है. बात करें 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड की तो यह 13 मार्च को 66,000 रुपये में बिक रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

13 मार्च को चांदी का रेट है?

गुरुवार 13 मार्च को चांदी के दामों में भी तेजी देखने को मिली है. आज चांदी के रेट में प्रति किलो के हिसाब से 100 रुपये का इजाफा हुआ है. चांदी आज 1,00,100 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. चांदी के रेट में प्रति किलो 100 रुपये का इजाफा होने से इसके रेट 1 लाख रुपये के पार चले गए. इंटरनेशनल मार्केट में उथल पुथल होने की वजह से सोने और चांदी के दामों में तेजी देखने को मिल रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close