रांची के यात्रियों के लिए खुशखबरी… अब पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन रांची से होकर गुजरेगी…जानें नया समय!

Good news for Ranchi passengers... Now Pottanur-Barauni special train will pass through Ranchi... Know the new time!

रांचीवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है कि तमिलनाडु की पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन अब रांची से होकर चलेगी। यह ट्रेन 26 अप्रैल से शुरू होगी और रांची समेत कई अन्य स्टेशनों पर ठहराव होगा। पोत्तनूर से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार को चलेगी, जबकि बरौनी से यह मंगलवार को प्रस्थान करेगी।

पोत्तनूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन (06055) हर शनिवार को पोत्तनूर से सुबह 11:50 बजे निकलेगी। इसके बाद, यह सेलम, काटपाडी, विजयवाड़ा, रायगढ़ा, संबलपुर, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो स्टील सिटी, धनबाद और जसीडीह होते हुए बरौनी पहुंचेगी। ट्रेन का बरौनी आगमन सोमवार को दोपहर 2:30 बजे होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बरौनी-पोत्तनूर स्पेशल ट्रेन (06056) 29 अप्रैल से 27 मई तक हर मंगलवार को बरौनी से चलेगी। यह ट्रेन जसीडीह, धनबाद, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, हटिया, राउरकेला और सेलम होते हुए पोत्तनूर पहुंचेगी। ट्रेन का पोत्तनूर आगमन शुक्रवार सुबह 3:45 बजे होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close