सरकार का बड़ा फैसला : झारखंड सचिवालय के कर्मियों को अब मिलेगी होली में 4 दिनों की छुट्टी…

Big decision of the government: Jharkhand Secretariat employees will now get 4 days leave during Holi...

पूरे देश में होली का उत्सव बड़े धूपधाम से मनाया जाता है. वहीं अब राज्य में होली के त्योहार में सरकारी छुट्टियों में भी बड़ा फेरबदल किया गया है. दरअसलस, झारखंड सरकार के सचिवालय में होली की छुट्टी अब चार दिनों की होगी.

कार्मिक विभाग ने होली को लेकर 13-14 मार्च को सरकारी छुट्टी घोषित की है. 15 शनिवार और 16 रविवार होने की वजह से लगातार चार दिनों की छुट्टी का आनंद कर्मी उठा पाएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी तरह सरकारी बैंक में भी 13-14 मार्च को छुट्टी घोषित की गई है. हालांकि होली 15 मार्च को है. ऐसे में शनिवार होने की वजह से बैंक में भी कम ही उपस्थिति देखने को मिलेगी.

सचिवालय के अधिकारी ने क्या बताया?

इस संबंध में झारखंड सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ध्रुव प्रसाद कहते हैं कि सरकारी आदेश के अनुसार सचिवालय में 13-14 मार्च को होली की छुट्टी है. यह महज संयोग है कि शनिवार और रविवार होने की वजह से इसका लाभ कर्मचारियों को होली की छुट्टी के साथ मिलेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, बैंक कर्मचारियों ने यूनियन के माध्यम से सरकार को होली की छुट्टी बिहार की तरह 14-15 मार्च को करने की मांग की है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि 13 मार्च को होलिका दहन होने की वजह से होली की सरकारी छुट्टी 13-14 मार्च को निर्धारित की गई थी, लेकिन होली 15 को होने की वजह से सरकारी छुट्टी में फेरबदल किया गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close