झारखंड के दो एयरपोर्ट को हरी झंडी, जल्द शुरू होगी विमान सेवा

रांची । झारखंड को नागर विमानन मंत्रालय की तरफ से जनवरी 2024 में दो नए एयरपोर्ट की सौगात मिलने वाली है ꫰ प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय विमानपतन प्राधिकरण(डीजीसीए) से बोकारो और दुमका एयरपोर्ट को हरी झंडी मिल गई है ꫰ दोनों एयरपोर्ट के लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो गई है ꫰

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी दोनों एयरपोर्ट पर काम लगभग पूरा कर लिया है ꫰ उम्मीद तो ये भी जताई जा रही है की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के जनवरी माह में दोनों एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं ꫰ मालूम हो की देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन के समय ही झारखंड के अन्य जिलों में एयरपोर्ट की सुविधा को लेकर घोषणा कर दी गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोलकाता स्थित डीजीसीए के क्षेत्रीय कार्यालय ने दोनों एयरपोर्ट के उद्घाटन और विमानों के परिचालन को लेकर कार्रवाई शुरू कर दिया है ꫰ उद्घाटन के बाद से झारखंड में चार एयरपोर्ट पर कामर्शियल फ्लाइट की सेवा मिलने लगेगी ꫰ वर्तमान में रांची और देवघर एयरपोर्ट पर ही कामर्शियल विमान सेवा बहाल है ꫰ बता दे की धनबाद में काफी लंबे समय से एयरपोर्ट की मांग उठ रही है। एयरपोर्ट नही रहने से HURL, कोयला, आईआईटी जैसे संस्थान पर असर देखने को मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close