गुमला: भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रहे पिकअप वैन पलटने से 3 लोगों की मौत, 29 लोग गंभीर रूप से घायल

गुमला: जिले के जारी थाना क्षेत्र के जरडा गांव के समीप भीषण सड़क हादसा हुआ है. पिकअप वैन पलटने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि 29 लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में 35 लोग सवार थे. वे शादी समारोह में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान सड़क हादसा हो गया. इसमें तीन लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि 29 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. इनका इलाज चल रहा है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर जमा हुए लोग…..

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार मृतक व घायल लोग जारी की गोविंदपुर पंचायत स्थित सरंगाडीह गांव में शादी समारोह में शामिल होने डुमरी थाना के कटारी गांव से आये हुए थे. शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस होने के क्रम में जरडा गांव के समीप सड़क किनारे लगे सिग्नल बोर्ड को गाड़ी ने धक्का मारा और इसके बाद गाड़ी तीन बार पलटी हो गयी. ये घटना रात 9.15 बजे की बतायी जा रही है. हादसे के बाद पिकअप वैन में सवार 35 लोगों को चीख-पुकार से ग्रामीण अपने-अपने घरों से निकले और भागते हुए घटनास्थल पर पहुंचे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close