क्या खान सर के गार्ड ने ही फायरिंग की थी? पुलिस उठा ले गयी दो गार्ड्स को, एक नये प्रेस कांफ्रेंस से आया मामले में यू टर्न

Khan Sir Coaching Firing …तो क्या खान सर के गार्ड ने ही गोली चलायी थी? चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और कथित फायरिंग मामले में अब नया मोड़ आ गया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग की ओर से एक कथित वीडियो जारी किया गया है, जिसमें दावा किया गया है कि विवाद के दौरान गोलीबारी खान सर के गार्ड की ओर से की गई थी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और कोचिंग सेंटर से जुड़े दो लोगों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, ज्ञान बिंदु कोचिंग टीम के सदस्य आदर्श ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीडियो जारी किया। उन्होंने दावा किया कि 2 जून की रात हुई पूरी घटना पूर्व नियोजित थी और इसे एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया। उनका कहना है कि वायरल वीडियो में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सभी पक्षों की भूमिका की जांच की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इधर, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को पुलिस टीम खान सर के कोचिंग सेंटर पहुंची और वहां से दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस संबंध में कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

आपको बता दें कि 2 जून की रात पटना स्थित खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर हंगामे की घटना सामने आई थी। आरोप था कि कुछ लोगों ने कोचिंग परिसर में घुसकर गार्ड के साथ मारपीट की, पत्थरबाजी की और पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। घटना के बाद खान सर ने शुरुआत में कई राउंड फायरिंग होने का दावा किया था, हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान में बदलाव किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें कुछ लोगों को गार्ड के साथ मारपीट करते और परिसर में तोड़फोड़ करते देखा गया था। फुटेज में पत्थरबाजी की घटनाएं भी कैद होने का दावा किया गया।

मामले में पहले ही ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद और उनके दो सहयोगियों अभिषेक एवं गौरव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं रौशन आनंद ने अपनी गिरफ्तारी को साजिश करार देते हुए खुद को निर्दोष बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब वायरल वीडियो के सामने आने के बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close