Hair Care Tips : बालों के लिए दादी मां का नुस्खा…झड़ना, रूसी, डैंड्रफ सब होंगे दूर, बस अपनाएं ये आसान टिप्स

Grandma's recipe for hair: Hair fall, dandruff, all will go away, just follow these easy tips

Hair Care Tips : अपने बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज का ये आर्टिकल उन लोगों के लिए बेहद काम का है जो अपने बालों को लंबे सुंदर और मजबूत चाहते हैं। अधिकतर लोग मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल चेहरे के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इसका इस्तेमाल बालों के लिए भी किया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी से कई प्रकार के हेयर मास्क बना सकते हैं, आइए जानते हैं उन हेयर मास्क के बारे में…

हेयर मास्क- बालों की ग्रोथ के लिए ( Hair Care Tips )

अगर आप चाहते है कि आपके बालों की ग्रोथ शानदार हो, तो इसके लिए आप दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच प्याज का रस मिलाएं और फिर एक चम्मच अंडे का सफेद हिस्सा। उसके बाद इन तीनों को मिलाकर अपने बालों और स्कैल्प पर 30-40 मिनट के लिए लगाएं और फिर बालों को शैंपू से धो ले।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेयर मास्क- ऑयली बालों के लिए

अगर आपके बाल ऑयली है, तो दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच दही मिलाएं और फिर एक छोटा चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट का मिश्रण तैयार कर ले। इस मिश्रण को 30 मिनट के लिए अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। फिर धो लें।

हेयर मास्क- रूखे और बेजान बाल

अगर आपके बाल रूखे और बेजान है, तो दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच दही और एक चम्मच शहद तीनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर 30 मिनट के लिए लगाकर धो लें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेयर मास्क- झड़ते बालों का लिए

अगर आप बालों के झड़ने की दिक्कत झेल रहे हैं, तो दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो चम्मच पिसा हुआ मेथी दाना पाउडर मिलाएं और एक चम्मच दही मिलाकर रखें, इस पेस्ट को अपने बालों पर 1 घंटे तक लगाएं। इससे आपके बालों की खूबसूरती बढ़ जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close