हर घर तिरंगा – हर हाथ तिरंगा के नारों के साथ अमृत महोत्सव की आगाज..गोविंदपुर से निरसा तक जीटी रोड बनी मोटरसाइकिल जुलूस और तिरंगे का गवाह…..

धनबाद आजादी का अमृत महोत्सव जहां पूरा देश मना रहा है, वहीं जिले में भी तिरंगे से हर घर को पाटने की तैयारी पुर जोर पकड़ रही है। जिसका नजारा जिले के जीटी रोड पर देखने को मिली। जिले के 4 प्रखंडों से होकर जीटी रोड गुजरती है, ये जीटी रोड (ग्रैंड ट्रैंक रोड) देश की रीढ़ मानी जाती है, जिसका फैलाव कश्मीर से कन्याकुमारी तक है।

जीटी रोड पर मोटर साइकिल जुलूस

जिले के गोविंदपुर और निरसा प्रखंड के कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ गोविंदपुर से लेकर निरसा तक मोटर साइकिल जुलूस निकाला। जिसमें महिला मोर्चा के कार्यकर्ता, भाजयुमो के कार्यकर्ता, सहित सांसद पशुपतिनाथ,विधायक अर्पणा सेन गुप्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमृत महोत्सव ए अवसर पर सड़कों पर पैदल मार्च

गोविंदपुर में सुभाष चौक पर भाजयुमो की मोटरसाइकिल जुलूस से पूरा सड़क पटा था, सभी के हाथों में तिरंगा लहरा रहा था।चौक पर जुलूस के पहुंचते ही महिला मोर्चा की कार्यकर्ता द्वारा जुलूस का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।

प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह अमृत महोत्सव की बैठक में

सांसद पशुपतिनाथ सिंह भी मोटर साइकिल जुलूस में शामिल हुए। जीटी रोड पर वाहन से सेना के जवानों के गुजरते काफिले को रोककर उनका स्वागत किया गया। विधायक अपर्णा सेन गुप्ता स्वयं जवानों को फूलमाला देकर भारत माता की जय के जयकारे के साथ अभिवादन किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी रैली में शामिल होती हुई

सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी भी मोटर साइकिल जुलूस का नेतृत्व करती हुई जुलूस में शामिल हुई। जुलूस से पहले बलियापुर B.ED कॉलेज में अमृत महोत्सव के अवसर पर चलाए जा रहे कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमे विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह,महामंत्री राजेश नंदन सहित भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा एवम तमाम वरीय नेतृत्वकर्ता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

विधायक अपर्णा सेन गुप्ता का साथ भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता

भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक भव्य बाइक रैली राजगंज से गोविंदपुर होते हुए निरसा तक गई जिसमें तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सांसद प्रतिनिधि बलराम साव ,दिनेश मंडल,रति रंजन गिरी तिरंगा बांटते हुए

कार्यक्रम भव्य बनाने में भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि बलराम साव, भाजपा जिला संयोजक रति रंजन गिरी, वरीय नेता दिनेश मंडल के सहयोग से हरेक पंचायत में तिरंगा वितरण करने के लिए काफी संख्या में तिरंगा मंगाया गया,जिसका वितरण भी किया जा रहा है।

विधायक पत्नी तारा देवी के साथ बैठक करते सुबोध सिंह ,राजेश नंदन और अन्य

कार्यक्रम को भव्य बनाने में लगातार बैठकों का दौर जारी है। गोविंदपुर के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध सिंह और महामंत्री राजेश नंदन लगातार 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के लिए लोगों की जागरूक कर रहें हैं,साथ ही अमृत महोत्सव से जुड़ी जानकारी साझा कर रहे हैं।

Related Articles

close