स्कूल में मोबाइल देखते शिक्षक पकड़ाये, डीसी ने किया मोबाइल चेक, तो मोबाइल हिस्ट्री में दिखी, ऐसी चीज, तुरंत सस्पेंड

Teacher News: मोबाइल पर गेम खेलते पकड़ाये शिक्षक को डीसी ने तुरंत सस्पेंड कर दिया। इंस्पेक्शन के दौरान डीसी शिक्षक का मोबाइल लिया, तो 5.30 घंटे स्कूल टाइम में वो 1घंटे17 मिनट तक कैंडी क्रश खेलते हुए मिले। वहीं अन्य सोशल मीडिया का उपयोग भी करीब डेढ़ घंटे किया। डीसी ने इसके बाद स्टूडेंट्स की कापी मंगायी थी, कापियों में काफी गलतियां थी। शिक्षक की इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन लेते हुए शिक्षक को तुरंत डीसी ने सस्पेंड कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामला यूपी के संभल जिले के एक सरकारी स्कूल में निरीक्षण पर पहुंचे डीसी ने पाया कि एक टीचर ड्यूटी टाइम में मोबाइल गेम खेल रहे थे। डीसी ने टीचर का मोबाइल चेक किया तो पता चला कि 5.30 घंटे के स्कूल टाइम में उन्होंने एक घंटा 17 मिनट कैंडी क्रश खेला और इसके अलावा सोशल मीडिया का भी यूज किया। इतना ही नहीं जब डीएम ने टीचर द्वारा चेक की गई कॉपियों को दोबारा देखा तो छह पेज में 95 गलतियां है। मोबाइल में कैंडी क्रश गेम खेलने वाले टीचर को डीएम के निर्देश के बाद सस्पेंड कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक संभल के शरीफपुर ग्राम पंचायत के सरकारी स्कूल में डीएम औचक निरीक्षण पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने टीचरों का शिक्षण कार्य देखा और बच्चों के पढ़ाने के तरीके पूछे। उसके बाद शिक्षकों द्वारा जांची गई गृह पुस्तिकाओं को खुद चेक किया। डीएम ने क्लास के 6 छात्रों की कॉपियों के 6 पेज चेक किए तो शिक्षक के द्वारा चेक की गई कॉपियो के 6 पेज में 95 गलतियां देखने के लिए मिली हैं. जिसमें पहले पेज पर 9 गलतियां, दूसरे पर 23 गलतियां, तीसरे पेज पर 11 गलतियां, चौथे पेज पर 21 गलतियां, पांचवे पेज पर 18 गलतियां और छठे पेज पर 13 गलतियां देखने के लिए मिली। इसको लेकर उन्होंने टीचरों को फटकार भी लगाई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close