Maharashtra Assembly Election: मनसे ने उम्मीदवारों की 7 वीं लिस्ट जारी की, 10 उम्मीदवारों का ऐलान

Maharashtra Assembly Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 को सभी पार्टियों के बीच टिकट बंटवारे का दौर जारी है. ऐसे में महायुति और महाविकास अघाड़ी गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान भी कर दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच सोमवार (28 अक्टूबर) को एमएनएस (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना) ने अपनी 7 वीं लिस्ट जारी कर दी है. जिसमें मनसे ने 15 उम्मीदवारों का ऐलान किया है. बता दें कि, महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं. जबकि, चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मनसे की सातवीं लिस्ट में पार्टी ने बालापुर से मंगेश गजानन को मैदान में उतारा है. वहीं, मुतंजापुर से भिकाजी आखड़ अपनी जोर आजमाइश करेंगे. जबकि, वाशिम से गजानन वैरागढ़े को टिकट मिला है. इसके अलावा हिंगड़घाट विधानसभा सीट से सतीश लक्ष्मणराव चौधरी को टिकट दिया गया है. साथ ही उमरखेड से राजेंद्रक वामन को जिम्मेदारी मिली है.

जानिए 7 वीं लिस्ट में MNS से किसे कहां से दिया टिकट?

वहीं, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे ने औरंगाबाद मध्य विधानसभा सीट से सुहास अनंत को टिकट मिला है. इसके अलावा नांदगाव से अकबर शमीम, इगतपुरी से काशीनाथ दगड़ू, ढहाडू से विजय बाढ़िया, बोइसर से शैलेश दशरथ भुतकड़े को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अब तक MNS ने विधानसभा चुनाव में उतारे 120 कैंडिडेट

हालांकि, इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की छठी सूची की घोषणा कर दी थी. जिसमें मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने घोषित छठी लिस्ट में कुल 32 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था. इस तरह से राज ठाकरे 288 विधानसभा सीटों में 110 सीटों पर अपने उम्मदीवार घोषित कर चुके हैं. वहीं, 6 वीं लिस्ट में मनसे ने प्रसाद सनप को नासिक पूर्व से उम्मीदवार घोषित किया था. इसके अलावा, देवलाली निर्वाचन क्षेत्र से मोहिनी जाधव, नासिक सेंट्रल से अंकुश पवार, जलगांव ग्रामीण से मुकुंद रोटे, विलेपार्ले निर्वाचन क्षेत्र से जुइली शेंडे को उम्मीदवार बनाया गया था.

Related Articles

close