जहर लेकर कलेक्ट्रेट पंहुचा व्यापारी: दफ्तर का घेराव कर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या था पूरा मामला

इंदौर।मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाली इंदौर के मोती तबेला में नगर निगम और ठेला व्यापारियों के बिच जमकर झड़प हो गई। जिसके बाद तमाम ठेला व्यापारियों ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर दिया, व्यापारियों ने वहां पहुंचकर अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा। इस दौरान व्यापारियों अपने हाथो में जहरीली दवाई की बोलत पकडे दिखाई पड़े।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि, इंदौर के मोती तबेला रोड के फुटपाथों पर दुकान लगाकर अपने जीवन यापन करने वाले व्यापारियों का ठेला निगम ले गई है। जिसमें दोनों पक्ष के बीच जमकर विवाद भी हुआ। इसी को लेकर व्यापारियों में कलेक्टर कार्यालय पर अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान उन्होंने कहा कि, नगर निगम के कर्मचारी 25 से अधिक ठेले उठा कर ले गए हैं। जिसके कारण उनके व्यापार पर भारी नुकसान पहुंचा है। इधर नगर निगम यातायात को बेहतर बनाने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में रोड पर अवैध रूप से लगाई जा रही दुकानों को लेकर कार्रवाई कर रहा है। जिसका कई स्थानों पर विरोध भी देखा जा रहा है। सोमवार को भी इसी तरह के विरोध के चलते जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close