सीएम मोहन ने रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को दी बड़ी सौगात

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज हुई मोहन कैबिनेट की बैठक हुई। जिसमें लाडली बहनों के लिए एक अच्छी खुशखबरी आई है। मोहन की कैबिनेट में लाडली बहनों को रक्षाबंधन पर 250 रुपए के फैसले पर मुहर लगी है। इसी तरह महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है। कैबिनेट की बैठक में हुए फैसले की जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

साथ ही रक्षाबंधन पर लाडली बहनों को 250 रुपए की सीएम की घोषणा पर कैबिनेट में मुहर लग गई है। इसी तरह 450 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर भी मिलेगा। उज्जवला लाभार्थी और लाडली बहनाओं के लिए योजना जारी रखने के प्रस्ताव पारित हुए हैं। वहीं कैबिनेट में प्रधानमंत्री बीमा योजना के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बीमा देने पर भी मुहर लगी है। बता दें कि, चुनाव घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को साढ़े 400 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। जिसे कैबिनेट की बैठक में इस फैसले को अमल में लाने की कोशिश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close