हरतालिका तीज : इस बार हरतालिका तीज पर बन रहे हैं ये दुर्लभ योग, इस शुभ मुहूर्त में करें गौरी शंकर की पूजा

रांची: हर साल भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिका तीज का व्रत किया जाता है। जो कि सुहगिन महिलाओं के लिए काफी महत्वपूर्ण है। महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला व्रत करती हैं।
इतना ही नहीं, इस दिन कुंवारी कन्याएं भी अच्छे जीवनसाथी की कामना से व्रत करती हैं। इस बार हरतालिका तीज का व्रत 30 अगस्त 2022 को पड़ रहा है। सबसे खास बात है हरतालिका तीज पर बेहद ही दुर्लभ योग बन रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें…
हरतालिका तीज पर शुभ योग
हरतालिका तीज इस बार 30 अगस्त 2022 को मनाई जाएगी। इस दिन बेहद ही शुभ योग बन रहे हैं और योग में पूजा करने से जातक को लाभदायक फल प्राप्त होगा हरतालिका तीज पर शुभ योग दोपहर 1 बजकर 4 मिनट पर शुरू होगा और 31 अगस्त को 12 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।
इस योग में भगवान भोलेनाथ का पूजन करने से विशेष लाभ मिलता है
इसके अलावा हरतालिका तीज पर हस्त नक्षत्र भी रहेगा और शास्त्रों में हस्त नक्षत्र को बेहद ही शुभ माना गया है। हस्त नक्षत्र में 5 तारे आशीर्वाद की मुद्रा में नजर आते हैं। इस नक्षत्र में यदि अखंड सौभाग्य और उत्तम वर की प्राप्ति के लिए पूजा की जाए तो अधिक फलदायी माना जाता है।
ये खबर भी पढ़ें…










