HDFC, ICICI, SBI ने दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की लिस्ट में बनाई जगह, जानिए कौना सा बैंक है No.1

HDFC, ICICI, SBI ने दुनिया के सबसे बड़े बैंकों की लिस्ट में बनाई जगह, जानिए कौना सा बैंक है No.1

दुनिया के सबसे बड़े 25 बैंकों में भारत के तीन प्रमुख बैंकों, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपनी जगह बनाई है। ग्लोबल डेटा की रिपोर्ट के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक 13वें स्थान पर, आईसीआईसीआई बैंक 19वें और एसबीआई 24वें स्थान पर हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

2024 की चौथी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) तक एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 158.5 अरब डॉलर, आईसीआईसीआई बैंक का 105.7 अरब डॉलर और एसबीआई का 82.9 अरब डॉलर था। यह भारतीय बैंकों की मजबूत वित्तीय स्थिति और वैश्विक बाजार में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को दर्शाता है।

रिपोर्ट में बताया गया कि भारतीय बैंकों की स्थिति मजबूत बनी हुई है। जनवरी से दिसंबर 2024 की अवधि में आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप सालाना आधार पर 25.8 प्रतिशत बढ़कर 105.7 अरब डॉलर हो गया है। इस दौरान एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप सालाना आधार पर 1.6 प्रतिशत बढ़कर 158.5 अरब डॉलर हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के शीर्ष 25 बैंकों का मार्केट कैप दिसंबर, 2024 के अंत तक सालाना आधार पर 27.1 प्रतिशत बढ़कर 4.6 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।

ये बैंक दुनिया का सबसे बड़ा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जेपी मॉर्गन चेस मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा बैंक बना हुआ है। 2024 की चौथी तिमाही के अंत तक इसका मार्केट कैप सालाना आधार पर 37.2 प्रतिशत बढ़कर 674.9 अरब डॉलर हो गया है। इस दौरान गोल्डमैन सैश के मार्केटकैप में 42.9 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि देखने को मिली है।

रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती के कारण चौथी तिमाही में अधिकांश शेयरों में तेजी आई, जबकि टैरिफ को लेकर चिंताओं के कारण अन्य क्षेत्रीय बाजार दबाव में रहे।

Related Articles

close