Health Alert: किडनी फेल होने का साइलेंट अलर्ट…पैरों में दर्द के साथ दिखते हैं ये 5 खतरनाक लक्षण…तुरंत संभल जाएं….

Health Alert:किडनी हमारे शरीर का वो हिस्सा है, जो चुपचाप दिन-रात खून को फिल्टर करता है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित करता है और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने वाले हार्मोन बनाता है। लेकिन जब यही किडनी काम करना बंद करने लगती है तो शरीर धीरे-धीरे जहर का घर बन जाता है। किडनी फेल्योर (Kidney Failure) एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शुरुआती लक्षण मामूली थकान या कमजोरी की तरह लगते हैं और लोग इन्हें अक्सर नज़रअंदाज़ कर देते हैं। यही लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

विशेषज्ञों का कहना है कि किडनी फेल होने पर पैरों और टखनों में दर्द और सूजन सबसे आम संकेत है। लेकिन यही अकेला लक्षण नहीं है। आइए जानते हैं किडनी फेल होने पर शरीर में दिखने वाले 5 खतरनाक संकेत:

Health Alert:किडनी फेल होने के प्रमुख लक्षण

  1. पैरों और टखनों में दर्द व सूजन

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

    • गुर्दे अतिरिक्त पानी और सोडियम बाहर नहीं निकाल पाते, जिससे शरीर के निचले हिस्से में तरल जमा हो जाता है।

    • यह सूजन दर्द और भारीपन का कारण बनती है।

      ये खबर भी पढ़ें…
      Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  2. लगातार थकान और कमजोरी

    • खराब किडनी पर्याप्त एरीथ्रोपोइटिन हार्मोन नहीं बना पाती, जिससे खून की कमी (एनीमिया) हो जाती है।

      ये खबर भी पढ़ें…
      Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

    • शरीर को ऑक्सीजन की कमी होने लगती है और व्यक्ति हर समय थका हुआ महसूस करता है।

  3. त्वचा में खुजली और रंग बदलना

    • खून में टॉक्सिन्स जमा होने से त्वचा रूखी, पीली या भूरी दिख सकती है।

    • कई बार असहनीय खुजली भी शुरू हो जाती है।

  4. पेशाब की आदतों में बदलाव

    • बार-बार पेशाब आना, पेशाब में झाग, खून आना या मात्रा कम-ज्यादा होना।

    • ये संकेत हैं कि किडनी खून को ठीक से फिल्टर नहीं कर रही।

  5. सांस लेने में तकलीफ

    • गुर्दे अतिरिक्त तरल को बाहर नहीं निकाल पाते, जिससे फेफड़ों के चारों ओर पानी भर सकता है।

    • इसके अलावा एनीमिया की वजह से भी सांस फूलने लगती है।

Health Alert: डॉक्टर क्या कहते हैं?

विशेषज्ञों के मुताबिक, यदि किसी को ये लक्षण लगातार दिखाई दे रहे हैं, तो इसे मामूली समझकर नज़रअंदाज़ करना खतरनाक हो सकता है। फौरन डॉक्टर से संपर्क करना और जरूरी टेस्ट कराना बेहद ज़रूरी है।

Related Articles

close