स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगा वेतन…..ACS से वेतन लंबित होने की हुई थी शिकायत… अब आवंटन हुआ जारी

धनबाद: स्वास्थ विभाग के अंतर्गत काम कर रहे अनुबंध और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को बकाया वेतन का भुगतान होगा। मुख्यालय ने इसके लिए धनबाद को 1.73 करोड़ रुपए भेजे हैं। पिछले दिनों विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के धनबाद आगमन पर कर्मचारियों ने वेतन नहीं मिलने की शिकायत की थी। शिकायत के बाद सचिव ने यह राशि धनबाद को उपलब्ध कराया है। इस पैसे से बकाया भुगतान वाले कर्मचारियों को वेतन दिया जाएग।

लापरवाह कर्मियों को वेतन नहीं देने का निर्देश

वेतन आवंटित के साथ ही रांची मुख्यालय में फर्जी तरीके से काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों अथवा लंबे समय से गायब रहने वाले कर्मचारियों को वेतन नहीं देने को कहा है। दरअसल राज्य में कई जिलों में आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मचारियों के फर्जी होने की शिकायत मिल रही है। आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को नौकरी छोड़ देने के बावजूद उन्हें वेतन भुगतान करने की शिकायत रांची मुख्यालय को मिली है। इसे देखते हुए धनबाद को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। ऐसा कोई भी मामला मिलने पर इसकी सूचना तत्काल मुख्यालय को देने को कहा है ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कार्यालय खर्च के लिए 75 लाख आवंटित

प्रमुख सचिव के धनबाद दौरे पर अधिकारियों में छोटे-मोटे खर्च के लिए भी आवंटन नहीं होने की बात कही थी। इसके बाद सचिव के निर्देश पर धनबाद को कार्यालय खर्च के लिए लगभग 75 लाख रुपए आवंटित किए गए है। मुख्यालय में प्रत्येक महीने की 7 तारीख को खर्च का ब्यौरा रांची मुख्यालय को समर्पित करने को कहा है। उन्होंने खर्च करने का ब्यौरा रांची मुख्यालय को समर्पित करने को कहा है उन्होंने खर्च करने की तमाम जानकारी समय-समय पर मुख्यालय को उपलब्ध कराने को कहा है। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने बताया कि आवंटित राशि से वेतन भुगतान किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close